HOW SUN SPOILS VENUS's GOOD EFFECTS ( सूर्य कैसे शुक्र के सुखों को को ख़राब करते हैं।)


1- जब सूर्य के साथ या सूर्य की दृष्टि में शनि देव आ जाएँ तब शुक्र देव का ही नुकसान होता है। 
2- जब सूर्य के साथ शुक्र देव एक ही घर में या किसी वर्ष फल में सूर्य की दृष्टि शुक्र देव के ऊपर पड़ रही हो तब भी शुक्र देव के सुखो में कमी हो जाती है।
3- जब सूर्य देव शुक्र देव के पक्के घर 7 में बैठ जाएँ तब भी शुक्र देव के फलों में परेशानी होती है।
4- जब सूर्य देव घर 12 जोकि बिस्तर के सुखों का घर है बंहा पर सूर्य देव बैठ कर शुक्र के सुखो का नाश करते हैं। किउंकि विस्तर के सुख का कारण शुक्र देव हैं। साथ ही शुक्र को फूल भी बोला जाता है। और सूर्य तो आग का विशाल गोला है तो आग के पास फूल जल जाता है।और हाँ एक बात और सूर्य 12 बाले जातक का जीवन साथी बिस्तर पर प्यार कम और झगड़ा ज्यादा करता है।
इस प्रकार से सूर्य देव शुक्र को हानि पहुंचाते हैं।
शुक्र देव के सुख क्या हैं इये भी बता देता हूँ। पति पत्नी के जितने भी सुख जैसे सम्भोग के सुख आपसी मिजाज का अच्छा होना। घर सुंदर और घर में साज सज्जा के भरपूर सामान। साथ ही घर में लगजिरियस सामान की कोई कमी ना होना। अच्छे शुक्र बाले व्यक्ति सुंदर होते हैं। उन्हेँ सुंदर सुंदर कपड़े पहनने का शौक होता है । अच्छे शुक्र बाले जातक का साथी वफादार होता है। बो खुद भी अपने साथी के लिए वफादार होता है। शरीर एक दम फिट होता है। शरीर में भरपूर जोश। ऐसे व्यक्ति को घूमने फिरने के शौकीन होते हैं। अपने साथी का भरपूर ध्यान रखते हैं। रुपया पैसा की कोई कमी नहीं होती।और ऐसे व्यक्ति की बुद्धि भी तेज होती है।
उपरोक्त हालात के विषय में नीचे कुछ सावधानियां भी लिख रहा हूँ जिनको अपना कर आपको फायदा जरूर होगा।

अगर आप की जन्म कुंडली में शुक्र देव सूर्य देव के कारण खराब या बुरे फल दे रहे हैं तो निम्न लिखित सावधानियां बरतें।
1- दिन में सम्भोग कभी ना करें।
2- गुड़ का सेवन ना करें।
3- गुड़ गेंहू और ताम्बे का घर पर स्टॉक ना करें।
4- सोने बाले कमरे में साज सज्जा का सामान जरूर रखें।
5- बिस्तर कटा फटा या गन्दा ना हो।
6- बिस्तर पर खाना ना खाएं।
7- सुबह जल्दी बिस्तर छोड़ने की आदत बनाएं।
8- सुबह जल्दी नहा धो लें।
9- रोज प्रेस किये कपड़े पहने।
10- सूर्य को जल ना दें।
11- लाल रंग के कपड़े ना पहनें।
12- परफ्यूम सेंट का इस्तेमाल रोज करें।
13- घर में खुशबू का बतावरण बनाने के लिए अगरबत्ती धुप रोज जलाएं।
14- काले रंग की गाय की खूब सेवा करें।
उपरोक्त सावधानियां अपना कर शुक्र देव के सुखों को बड़ाया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

5 THINGS YOU NEED TO KNOW ABOUT SUNDERKAND (and ABOUT HANUMAN JI )