REMEDY FOR WEAK SUN

रविवार सूर्य देव की उपासना का विशेष दिन है। कुण्डली में सूर्य का अच्छा या बुरा असर बुद्धि पर भी होता है। साथ ही, सूर्य की शुभ स्थिति समाज में मान-सम्मान भी दिलवाती है। यदि आप भी सूर्य से शुभ फल पाना चाहते हैं तो यहां बताए जा रहे उपाय रविवार को कर सकते हैं...
- सुबह स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। इसके लिए तांबे के लोटे में जल भरे, इसमें चावल, फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।
- जल अर्पित करने के बाद सूर्य मंत्र स्तुति का पाठ करें। इस पाठ के साथ शक्ति, बुद्धि, स्वास्थ्य और सम्मान की कामना से करें।
सूर्य मंत्र स्तुति
नमामि देवदेवशं भूतभावनमव्ययम्।
दिवाकरं रविं भानुं मार्तण्डं भास्करं भगम्।।
इन्दं विष्णुं हरिं हंसमर्कं लोकगुरुं विभुम्।
त्रिनेत्रं त्र्यक्षरं त्र्यङ्गं त्रिमूर्तिं त्रिगतिं शुभम्।।
- इस प्रकार सूर्य की आराधना करने के बाद धूप, दीप से सूर्य देव का पूजन करें।

Comments

Popular posts from this blog

5 THINGS YOU NEED TO KNOW ABOUT SUNDERKAND (and ABOUT HANUMAN JI )