Remedies from SHIV PURANA

शिवपुराण में बताया गया है कि भगवान शिव की कृपा से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं, क्योंकि इस सृष्टि की रचना शिवजी की इच्छा मात्र से ब्रह्माजी द्वारा की गई है और भगवान विष्णु पालनकर्ता हैं। शिवजी की कृपा प्राप्त करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, यहां जानिए उन्हीं उपायों में कुछ उपाय...
1. रोज सुबह या विशेष मुहूर्त में स्नान के बाद शिवलिंग पर सफेद चंदन का त्रिपुण्ड्र बनाएं। इसके बाद बिल्वपत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल अर्पित करें। चावल चढ़ाएं। साथ ही, इस मंत्र का जप करें...
मंत्र- ऊँ नम: शम्भवाय च मयो भवाय च नम: शङ्कराय च मयस्कराय च नम: शिवाय च शिवतराय च।
2. सोमवार को सुबह जल्दी उठें और नित्यकर्मों से निवृत्त होकर ये उपाय करें। किसी शिव मंदिर जाएं और जल में दूध और सफेद चंदन मिलाएं। इसके बाद शिवलिंग को इस जल से स्नान कराएं। शिवजी को स्नान करवाते समय ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जपर करें।
3. गाय का दूध शिवलिंग पर अर्पित करें। इस दौरान ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।
4. सोमवार या किसी भी श्रेष्ठ मुहूर्त में शिवलिंग के सामने सफेद आसन पर बैठकर चंद्र मंत्र 'ऊँ सों सोमाय नम:' का जप करें। मंत्र जप रुद्राक्ष की माला से कम से कम 108 बार जप करना चाहिए।
5. शिव पूजन और मंत्र जप के साथ ही मेवे-मिश्री का भोग लगाएं।
6. शिवजी की आरती में दीपक के लिए गाय के दूध से बने घी का उपयोग करना चाहिए और कर्पूर से आरती करें।
7. शिव पूजन में अपने मस्तक पर भी सफेद चंदन का तिलक लगाएं। ऐसा करने मानसिक शांति प्राप्त होती है।
8. सफेद गाय को हरी घास खिलाएं।

Comments

Popular posts from this blog

कैसे भाग्य को मजबूत करे ( HOW TO STRENGTHEN YOUR LORD OF FORTUNE)